online will service in india

Online Will service से बनायें अपनी वसीयत

भारत में willjini.com, HDFCsecurities.com, ezeewill.com जैसी कंपनियां वसीयत बनाने में आपकी मदद कर रही हैं।आपको वकील ढूंढने की आवश्यकता नहीं है। आप घर बैठें एक क्लिक से अपनी वसीयत बना सकते हैं। 

इस आर्टिकल में उन कंपनियों इस चर्चा की गई है, जो भारत में वसीयत संबंधी सेवाएं दे रहे हैं।

जहां सामान्य तरीके से वसीयत बनाने में खर्च, इस बात पर निर्भर करता है,कि आपकी संपत्ति कितनी है,आपने कितने प्रसिद्ध और अनुभवी वकील को चुना है। एक सामान्य वकील भी आजकल आपसे वसीयत बनाने में 10000/-तो चार्ज कर ही लेता है।

इसलिए e-will के काफी फायदें है-

  • कम खर्च 
  • समय की बचत
  • बनाने में आसान
  • गोपनीय
  • Portal से आप स्वयं वसीयत बना सकते है।
  • वकील ढूंढने की आवश्यकता नहीं                                                                                                                                                                                           

प्रक्रिया:- 

1.online will या e-Will बनाने के लिए आपको अपने service provider के web portal पर ,या phone/email से Registration करना होता है। कई service provider इस stage में ही fees लें लेते है।

2.इसके बाद आपको अपनी जानकारी भरकर देनी होती है। 

3.आपके जानकारी के आधार पर service provider के वकील के द्वारा आपकी वसीयत तैयार की जाती है। 

4.आपके वसीयत को आपको समीक्षा के लिए दिया जाता है। 

5.आप जब समीक्षा करके वसीयत को ok कर देते है,तब आपका अंतिम वसीयत आपके email या post से आपको भेज दिया जाता है।

6.अब आपको सिर्फ निर्धारित जगह पर अपना sign करना होता है,साथ ही निर्धारित जगह पर दो गवाहों के भी हस्ताक्षर कराने होते है। 

7.आपका अंतिम वसीयत तैयार हो जाता है।

                                              भारत में e-Will अभी ज्यादा लोकप्रिय नहीं हुई है। अभी 3-4 कंपनी ही इसपर काम कर रही है। इसलिए अभी आपके पास ज्यादा विकल्प नहीं है।

Willjini.com 

भारत की अग्रणी कंपनी है,जो उत्तराधिकार, वसीयत प्रारूप तैयार करने, प्रोबेट, वसीयत से संबंधित टैक्स प्लानिंग जैसी सेवाएं देती है। इनके HDFC securities,Tata AIA, ICICI securities Au small Finance Bank संस्थागत साझेदार है।

ये Bank भी online will draft करने की सुविधा देती है,जो इसी company से will बनवाती है।

इनके पास अनुभवी वकीलों की टीम है,जो भारत के साथ-साथ भारत से बाहर रहने वाले भारतीयों और NRI को भी उत्तराधिकार से संबंधित सेवाएं देती है।

आप स्वयं इस portal में जाकर अपना वसीयत ड्राफ्ट कर सकते है।

यहाँ आपको अलग-अलग तरह के Will बनाने का option मिलता है। जैसें-

1.Express will

2.Standarad will

3.15 years membership for will

4.Will on call

5.Premium will 

6.Joint Will

7.Mirror Will

इन सभी वसीयत बनाने का खर्च अलग अलग है।

इस portal में आप 3 steps में अपनी वसीयत बना सकते है।

Step 1 अपने को mobile और email id के साथ रजिस्टर्ड करना और भुगतान करना।

Step 2 व्यक्तिगत

पारिवारिक और सम्पति संबंधित जानकारी भरना।

Step 3 प्रिंट निकालकर साइन करना।

 

Willstar.in 

इसमें भी आप स्वयं अपना will draft कर सकते है। कुछ steps को करके, जैसा की ऊपर बताया गया है।

इनका अपना mobile app भी है। आप app डाउनलोड करके भी mobile से will ड्राफ्ट कर सकते है। 

इनका easy kit भी Amazon पर उपलब्ध है, जिसे आप खुद भरकर अपना will बना सकते है।

इसके साथ साथ यह portal expert से will review करने, will registration करने ,प्रोबेट जैसी सेवाएं भी देता है। इनके पास 50 हजार से भी ज्यादा online lawyers का network है। 

ezeewill.com

NSDL e-governance Infrastructure Limited (NSDL e-gov)  NSDL का webportal है ,जो वसीयत बनाने ,निष्पादक, न्यास जैसी सेवाएं प्रदान करता है। इसमें तीन तरह की सेवाएं मिलती है-

1.phone/email से will -25000/will

2.Client visiting warmond’s office -40000/will

3.Door step Will-60000/will

प्रथम को छोड़कर बाकी दोनों ऑफलाइन मोड है। इसलिए यह ज्यादा महंगे प्लान है।

फोन या ईमेल विल,इसमें client को फोन या ईमेल से अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको login और password दे दिया जाता है। आपको login करने के बाद एक dedicated फोन नंबर और एक expert,assign कर दिया जाता है, जिससे आप विस्तृत चर्चा कर सकते हैं।

संतुष्टि के बाद आप राशि का भुगतान कर सकते हैं और फ़ोन या ई-मेल से अपनी संपत्ति का ब्यौरा expert को भेज देते हैं। 

आप जो ब्यौरा देते हैं उसके आधार पर वसीयत कर प्रारूप तैयार करके आपको भेजा जाता है।

यदि आप इससे संतुष्ट है तो ठीक है लेकिन यदि उसमें कोई त्रुटि है तो आप इसमें सुधार कर सकते हैं।सुधारें का कोई भी चार्ज नहीं लगता है। 

अंत में जब आप संतुष्ट हो जाते हैं तो आप जिस तरह से चाहते हैं उस तरह से वसीयत आपके घर पर भेज दी जाती है। जैस:- मेल,डाक से, घर पर इत्यादि।

Fee -एक वसीयत बनाने में 25000/- खर्च होता है। चाहे property कितनी भी हो , एक fee लगता है।

Payment आप online कर सकते है। 

 

गोपनीयता- आप जो भी data यानी अपनी संपत्ति से संबंधित विवरण देते है, वह Encrypted form में होता है। इसे कोई पढ़ नहीं सकता है। जब इसे De- encrypted किया जाता है, तभी यह पढ़ने योग्य होता है। साथ ही,आपके वसीयत बनाने के बाद कंपनी का यह दावा है कि आपके डाटा को डिलीट कर दिया जाता है। इसीलिए यह पूरी तरह से गोपनीय और सुरक्षित है।

समय कंपनी का दावा है 15 दिनों में आपको वसीयत मिल जाता है।

 

Particulars Willjini.com ezeewill.com willstar.in
Product Name e-Will ezeewill Online will
Collaborating partner NSDL e-Governance infrastructure Limited
Fee+charges Express will 1500/+GST

Standard will 4000/+GST

25000/-+GST Express will 1500/+GST

Standard will 4000/+GST

Time to complete process 30 minutes 15 days -1 month 30 minutes
Payment options Online Online online
Registration of Will Available at extra cost Available at extra cost Available at extra cost
Executorship services Available at extra cost Available at extra cost Available at extra cost
Delivery of Will Courier/email Courier/email/post Courier/email
Websites

last update:1/11/2020

इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है। किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर संपर्क करें।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *