Relinquishment Deed: हक-त्याग पत्र के बारे में जाने,

Relinquishment Deed: हक-त्याग पत्र के बारे में जाने, बहुत कम लोग इसे जानते हैं!

राधेश्याम अपने पीछे तीन लड़के-राम, बलराम और श्याम छोड़ गये। चूँकि राधेश्याम ने कोई वसीयत नहीं बनाई थी, इसलिए तीनों भाइयों के बीच संपत्ति का बराबर-बराबर बंटवारा हो जाता है। लेकिन बलराम बाहर रहता हैं और उनके लिए संभव नहीं है कि वह संपत्ति का देखभाल कर सकें। इसलिए वह अपनी संपत्ति को अपने भाइयों के पक्ष में त्याग करना चाहता है। बलराम एक  Relinquishment Deed बनाकर ऐसा कर सकता है।

हमारे आसपास ऐसी समस्या देखी जा सकती है। वसीयत न होने के कारण सम्पति का सही बंटवारा नहीं हो पाता है। किसी उत्तराधिकारी को ऐसी सम्पति मिल जाती है जिसे वह नहीं लेना चाहता हैं। या फिर जिसे वह संभाल नहीं सकता हैं।

जैसा की ऊपर के उदाहरण से पता चलता है कि Relinquishment deed बनाकर आप अपनों के पक्ष में अपनी संपत्ति का त्याग कर सकते हैं।

क्या होता है Relinquishment deed

Relinquishment deed एक कानूनी दस्तावेज है  जिससे एक वैध-उत्तराधिकारी सम्पत्ति पर अपना अधिकार या हक को अपने सह-उत्तराधिकारी के पक्ष में त्याग करता है। जैसे- ऊपर के उदाहरण में हमने देखा।

इसी तरह से मां-बाप बेटा-बेटी भाई-बहन इस तरह के नजदीक के संबंधियों के बीच यह डीड बनाया जा सकता है,संपत्ति में अपने वैधानिक अधिकार को त्याग करने के लिए।

यानी इसमें जो आवश्यक तत्व है वह-

1.संपत्ति उत्तराधिकार में मिली हो या वह संपत्ति में हिस्सा रखता हो।

2.उत्तराधिकार में प्राप्त संपत्ति को त्यागना चाहते हो।

 3.यहां त्याग अपने co-owner के पक्ष में करना होगा।

4.किसी बाहरी व्यक्ति के पक्ष में डीड नहीं कर सकता है।

रजिस्ट्रेशन

कानूनन Relinquishment deed का रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है, (देखें धारा 17 रजिस्ट्रेशन एक्ट 1908)

रजिस्ट्रेशन आप खुद भी करा सकते हैं। लेकिन, यह सलाह होगी कि आप इसके लिए किसी वकील को चुनें।

STEP 1.सबसे पहले आप नन ज्यूडिशियल स्टांप पेपर पर पूरे डिटेल के साथ डीड का प्रारूप तैयार कर लें।

STEP 2.प्रारूप तैयार हो जाने के बाद आप अपने ज़िले के सब-रजिस्टार के पास रजिस्ट्रेशन के लिए जमा करें। जिस ज़िले में संपत्ति हो, वहां के रजिस्ट्रार से आप संपर्क करें और रजिस्ट्रेशन फीस देकर इसे रजिस्टर्ड करायें।

STEP 3.रजिस्ट्रेशन कराने में आपको दो गवाहों की  जरूरत होगी। साथ ही, आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र,पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, आधार, जैसें  दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

STEP 4. रजिस्ट्रार के समक्ष 2 गवाहों के साथ आप इस पर हस्ताक्षर करें।

खर्च

Relinquishment deed बनाने में ज्यादा खर्च नहीं आता है।

एक अनुमान:

नॉन जुडिशल स्टांप पेपर -₹100

टाइपिंग- ₹100

रजिस्ट्रेशन फी- ₹100-250

विविध खर्च 500

कुल -₹800 -1000

फायदे 

Relinquishment Deed बनाने के अनेक फायदे हैं-

यह एक कानूनी दस्तावेज़ है। यह बनाकर आप आसानी से संपत्ति पर अपना हक त्याग सकते हैं।

एक बार डीड बनाने और रजिस्टर्ड होने के बाद यह वापस नहीं हो सकता।

यह डीड बिना किसी परेशानी के कम खर्च में आसानी से बन जाता है।

हमेशा पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या Relinquishment deed को चुनौती दी जा सकती है?

हां, यदि धोखे या बईमानी से या गलत प्रभाव डालकर डीड बनवाया गया हो, तो इसे कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है।

साथ ही, आपसी सहमति से भी relinquishment deed को रद्द किया जा सकता है। यानी जिसने डीड बनाया है और जिसके पक्ष में डीड बना है, दोनों यदि सहमत हो तो इसे रद्द कर सकते हैं।

कितने समय के अंदर डीड को चुनौती दे सकते हैं?

लिमिटेशन एक्ट के अनुसार 3 साल के भीतर इसे चुनौती दी जा सकती है।

क्या Relinquishment deed को रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक हैं?

हां, कानूनन इसे रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है और एक बिना रजिस्टर्ड डीड की कानूनन कोई मान्यता नहीं है।

दानपत्र बनाकर भी संपत्ति का हस्तांतरण किया जा सकता है, Relinquishment deed किस प्रकार अलग है?

Relinquishment deed बनाकर आप प्रतिफल यानी अपनी संपत्ति के हस्तांतरण के बदले कुछ धनराशि भी ले सकते हैं जबकि दानपत्र में आप ऐसा नहीं कर सकते हैं।

 

यह लेख विषय की जानकारी देने के लिए लिखी गई है। यह विधिक सलाह नहीं है। कृपया किसी निर्णय लेने से पहले अपने विधिक सलाहकार से संपर्क करें।

Share करें यदि article पसंद आया हो।

Comment करें यदि कोई बात कहनी हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *