Free legal aid in india

Free legal aid in india: इस कानून के तहत मिलता है नि:शुल्क कानूनी सहायता का अधिकार

इस article में free legal aid यानी नि:शुल्क कानूनी सहायता के लिए हमारे देश में क्या कानून है,के बारे में बताया गया है।

हमारे देश में कानूनी सेवा सभी को मिले,और सिर्फ पैसे होने की वजह से कोई न्याय से वंचित रह जायें। इसके लिए हमारे देश में नि:शुल्क कानूनी सहायता के लिए कानून बनाया गया है।

इसे The Legal services authorities act ,1987 कहते है।

इस कानून के तहत आपसी समझौता से विवादों को निपटने के लिए लोक अदालतों की व्यवस्था की गई है,और नि:शुल्क कानूनी सहायता के लिए national,state, district स्तर पर authority का गठन किया गया है।

नि:शुल्क कानूनी सहायता जिन्हें मिलेगा उसे इस कानून में स्पष्ट कर दिया गया है

Legal services authoritities act की धारा 12 के अन्तर्गत

 

  1. Scheduled  caste या scheduled tribe के सदस्य 
  2. Human trafficking के शिकार व्यक्ति या भिखारी
  3. महिला या बच्चा (जिनकी उम्र 18 साल से कम है) जिन्हें किसी तरह की Mentally or physically disability है
  4. आपदा Natural or man-made जैसे भूकंप , बाढ़ औधोगिक दुर्घटनाएं आदि के शिकार व्यक्ति 
  5. औधोगिक कर्मकार
  6. जिन्हें अभिरक्षा custody में रखा गया है। चाहेjuvenile justice act के तहत juvenile home में, immoral traffic act के तहत protective home में, या mental health act के तहत custody में रखा गया हो
  7. 9000 से कम आय वाले या जैसा state government निर्धारित करें,यदि case supreme court से अलग court में हो, 12000 से कम आय वाले या जैसा central government निर्धारित करें,यदि case supreme court में हो

READ MORE ;

Free legal service:  Tele law कानूनी सलाह,कभी भी,कहीं भी

Nyaya Bandhu mobile app (Pro bono legal services) से नि:शुल्क केस लडें


कहाँ मिलेगा नि:शुल्क कानूनी सहायता

इस कानून के तहत 3 Authority set up किया गया है

1.National level पर Nalsa 

यानी National legal service authority 

यह national level पर  free legal aid देने से संबंधीत schemes और policy बनाता है।

2.State Level पर Salsa 

यानी state legal service authority 

3.District level पर Dalsa 

यानी District legal service authority 

किन तरह के मामलों के लिए इस कानून के तहत free legal aid मिलती है

सभी मामलों में, चाहे criminal Case हो या civil case हो या Revenue नि:शुल्क कानूनी सहायता मिलती है।

आप अपने नज़दीक के court में जाकर इसकी जानकारी ले सकते है। सभी court परिसर में इनका office होता है। आप इनके office से सम्पर्क करके free legal aid पा सकते है।

कई बार जानकारी के अभाव में लोग अपने अधिकारों को नहीं समझ पाते है। यदि आप ऊपर बतायें गये किसी भी Category में आते है,तो आपको free legal service पाने का अधिकार है।

 

यदि यह article काम की लगी हो तो इसे like करें।

Share करें,अपने दोस्तों के साथ। 

और, अंत में इस article को पढ़ने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *