PPF Rule in hindi

PPF Rule 2022: बचत और निवेश का बेहतर माध्यम

“Public provident fund योजना को 1968 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य छोटी मोटी बचत करने में लोगों की मदद करना और उनकी बचत राशि पर रिस्क फ्री रिटर्न देना है। इसमें शानदार इंटरेस्ट मिलता है और रिटर्न में कोई टैक्स भी नहीं लगता है।”

Public provident fund को सार्वजनिक भविष्य निधि या लोक भविष्य निधि भी कहा जाता है। आइये इसे विस्तार से समझते है।

लोक भविष्य निधि/PPF में कौन निवेश कर सकता है

  1. कोई भी भारतीय नागरिक अपने नाम से एक Public provident fund खाता खोल सकता है। 
  2. Minor भी अपने नाम से Public provident fund account खोल सकते है, लेकिन इसे माता-पिता संचालित करेंगे।
  3. NRI नए Public provident fund account नहीं खोल सकते, लेकिन यदि पहले से कोई account चल रहा है तो वह चलता रहेगा। लेकिन इसे 5 साल का विस्तार नहीं मिलेगा, जैसा कि Public provident fund account में मिलता है।
  4. HUF, PPF एकाउंट नहीं खोल सकते है।

निवेश के नियम

  1. आप PPF में  ₹500 से लेकर 1.5 लाख  का निवेश कर सकते है।
  2. इसे आप साल में एकबार या फिर किस्तों में जमा कर सकते है।
  3. यदि आप साल में न्यूनतम ₹500 निवेश नहीं करते है,तो आपका एकाउंट निष्क्रिय हो जाता है।  फिर एकाउंट एक्टिव करने के लिए ₹50 की पेनल्टी देनी पड़ती है।
  4. यदि आप अधिकतम 1.5 लाख से अधिक निवेश कर देते है तो आपको अतिरिक्त निवेश पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा।
  5. यदि आप अपने बच्चे के नाम से और अपने नाम से एकाउंट खोलते है तो दोनों मिलकर भी आप ₹1.5 लाख का ही निवेश कर सकते है।
  6. एकाउंट एक्टिव रहे, इसके लिए आपको हर साल राशि जमा करना अनिवार्य होता है।
  7. PPFPublic provident fund account का लॉक -इन-पीरियड 15 वर्षों का होता है। यानी इस बीच आप राशि नहीं निकाल सकते।
  8. आप online, डिमांड ड्राफ्ट से, चेक से, या कैश के माध्यम से इन्वेस्ट कर सकते है।

क्यों आकर्षक निवेश है Public provident fund 

  1. Public provident fund एकाउंट होल्डर को भारत सरकार   सुरक्षा की गारंटी देती है।
  2. आप Public provident fund में छोटी राशि ₹500 से लेकर 1.5 लाख तक अपनी सुविधानुसार निवेश कर सकते है।
  3. Public provident fund  account का लॉक-इन-पीरियड 15 वर्षों का होता है। 
  4. लॉक इन पीरियड के बाद आपके पास यह विकल्प होता है कि आप निवेश अगले 5 वर्षों के लिए बढ़ा दें।
  5. आप  loan ले सकते हैं। 
  6. जरूरत पड़े तो 7वें साल के बाद आंशिक पैसा निकाला भी जा सकता है। 

Interest

  • इसमें ब्याज मिलना तय है। लेकिन दर निश्चित नहीं हैं। यह केंद्र सरकार के द्वारा 3-3 माह पर निर्धारित किया जाता है। अभी इसपर 7.9% ब्याज मिलता है।
  • ब्याज 10 साल के सरकारी बॉन्ड यील्ड से जुड़ी होती है। पिछले 3 माह के औसत बॉन्ड यील्ड के आधार पर इसे तय किया जाता है।
  • PPF पर सालाना चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है। इसका कैलकुलेशन 5 तारीख से लेकर महीने की आखिरी तारीख तक सबसे कम बैलेंस पर किया जाता है।
  • आपने देखा कि ब्याज की गणना हर महीने की जाती है, पर ब्याज आपके PPF एकाउंट में हर साल के अंत में जोड़ा जाता है। ब्याज हर साल 31 मार्च को पेमेंट किया जाता है।
  • यदि आप 5 तारीख तक निवेश करते है तो उस महीने का ब्याज भी मिलता है।

PPF account खोलना

  • आप online और offline दोनों तरह से PPF account खोल सकते है।
  • यह देश में पोस्‍ट आफिस और बैंकों में से कहीं भी खोला जा सकता है। 
  • Nationalized बैंक और Pvt bank जैसें HDFC Bank,ICICI bank में खोला जा सकता है।
  • एक व्यक्ति सिर्फ एक खाता खोल सकता है।
  • जॉइंट एकाउंट नहीं खोला जा सकता है।
  • NRI और HUF account नहीं खोल सकते।

Documents जो आवश्यक होगी-

  • एक आवेदन
  • KYC के लिए पहचान पत्र के रूप में आधार, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस 
  • पैन कार्ड
  • आवासीय पता का प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • माता पिता अपने नाबालिक बच्चे के नाम से भी PPF account खोल सकते है। 
  • 18 साल का होने पर स्टेटस बदलने के लिए एक आवेदन देना होता है।
  • वहीं पीपीएफ अकाउंट को पोस्‍ट ऑफिस से बैंक में और बैंक से पोस्‍ट ऑफिस में ट्रांसफर भी कराया जा सकता है। 
  • इस खाते में आप किसी को नॉमिनी भी बना सकते हैं। 

निकासी के नियम

Public provident fund में निवेश पर 15 सालों का अनिवार्य लॉक-इन लगा होता है। लेकिन, आप 6 साल तक सक्रिय खाता चलाने के बाद, विषम परिस्थितियों में चौथे साल के अंत के बैलेंस का 50% तक निकाल सकते है। आप public provident fund से maturity से पहले पूरी राशि नहीं निकाल सकते है।

loan लेना का नियम

  • आप आपका एकाउंट 6 साल पूरा नहीं हुआ है तो आपके पास लोन लेने का विकल्प है। एकाउंट के 3 साल के बाद आप 1% ब्याज पर लोन ले सकते है।
  • आप पिछले साल के अंत तक बैलेंस राशि का 25% तक लोन ले सकते है।
  • लोन को 3 साल के अंदर वापस करना होता है।
  • जब तक आप लोन वापस नहीं कर देते आप आगे लोन नहीं ले सकते है।

Tax का लाभ

  • Public provident fund में निवेश से आयकर में छूट मिलती है।
  • आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की छूट पा सकते है।
  • निवेश पर मिलने वाली ब्याज भी टैक्स फ्री होती है। 
  • साथ ही maturity पर मिलने वाला पैसा पूरी तरह से टैक्स फ्री होता है।
  • अगर नाबालिग के Public provident fund एकाउंट में अंशदान माता- पिता करते है, तो माता- पिता आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का दावा कर सकते है।
  • PPF से आंशिक निकासी भी टैक्स फ्री होती है।

Maturity के समय विकल्प

PPF account के maturity में आपको दो विकल्प मिलते है-

  1. खाता चालू रखने का विकल्प
  2. खाता बंद रखने का विकल्प

खाता चालू रखने का विकल्प

अगले 5-5 साल के ब्लॉक में अवधि बढ़ा सकते है। इसकी कोई सीमा नहीं रखी गई है।

आप इस बढ़ें हुए समय में अपना अंशदान दे भी सकते है या नहीं भी, दोनों विकल्प उपलब्ध है। आपको ब्याज और टैक्स छूट पहले की तरह मिलता रहेगा।

खाता बंद करने का विकल्प

15 साल में PPF खाता mature हो जाता है। आप के पास यह विकल्प है कि आप पूरी राशि निकाल कर खाता बंद कर सकते है।

समय से पहले खाता बंद करने करना 

5 साल पूरा होने के बाद इसे समय से पहले बंद करने का विकल्प चुना जा सकता है। लेकिन, सिर्फ खाताधारक ,उसके माता-पिता, बच्चों ,या पति-पत्नी, के जीवन को नुकसान पहचानें वाले बीमारी के इलाज के लिए, इसे समय से पहले बंद करने की इजाजत सिर्फ डॉक्टर के सर्टीफिकेट पर दी जाती है।

ऊंची शिक्षा या नाबालिग की स्थिति में ऊंची शिक्षा के लिए भी, इसे समय से पहले बंद करने की इजाजत दी जाती है। इसके लिए भारत या विदेश में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी का फीस और एडमिशन फॉर्म जैसें दस्तावेज जमा करना होता है।

Read more: GPF Rule 2021

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *